जालोर | दैनिक भास्कर की सोना चांदी इनामी योजना में सोने का पेंडल जितेंद्र भाटी ने जीता। विजेता जितेंद्र ने बताया कि हमारे यहां बचपन से ही दैनिक भास्कर अखबार ही आता है। जब मैं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जयपुर में रहता था, तब भी मेरे भास्कर ही आता था भास्कर से मेरा एक अलग ही लगाव है।
मानपुरा कॉलोनी वन-वे रोड पर स्थित भास्कर ऑफिस में आज यूनिट ऑपरेशन हेड अशोक राठौड़, भास्कर डिस्ट्रीब्यूटर अनिल गहलोत, एसएमडी जिला प्रभारी नरपत सिंह राव, विराट गहलोत लखमाराम आदि ने विजेता पाठक को सोने का पेंडल इनाम दिया। अनिल गहलोत ने बताया कि जिन विजेताओं के सोना चांदी स्कीम में पुरस्कार जीता है वह भी भास्कर ऑफिस पधारकर अपना इनाम प्राप्त कर सकते हैं।


