होला महल्ला पर कस्बा खालड़ा में 3 और 4 मार्च को किराना दुकानें बंद रहेंगी। किराना यूनियन खालड़ा ने 2 दिन दुकानें बंद रखने का ऐलान किया है। जानकारी देते हुए गगन अरोड़ा और साहिल चोपड़ा ने बताया कि सभी किराना दुकानदारों ने होली और होला महल्ला के पवित्र दिनों में दुकानें बंद रखने की अपील की है। इस मौके पर सरबजीत चोपड़ा, शिव किरियाना, अमरीक सिंह, विजय कुमार, सोनू, अमरीक सिंह, लक्की करियाना, शिंटू करियाना, बिट्टू सिद्धवां, सोढ़ी करियाना स्टोर, गोरा धवन करियाना आदि ने दुकानें बंद रखने की अपील की।


