तरनतारन| तरनतारन शहर में जंडियाला रोड और गोइंदवाल रोड पर स्थित दो रेलवे फाटक मरम्मत कार्य के चलते कुल 2 दिनों तक बंद रहेंगे। इससे शहर और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित रहने की संभावना है। गांव कक्का कंडियाला फ्लाइओवर के निर्माण कार्य के चलते दूसरे जिलों से आने वाला यातायात फिलहाल शहर से होकर गुजर रहा है। इसके कारण जंडियाला रोड स्थित रेलवे फाटक पर दिन में कई बार लंबा जाम लग जाता है। ऐसे में फाटकों के बंद रहने से लोगों को और अधिक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय रेलवे स्टेशन के इंचार्ज उमेश कुमार के अनुसार, अमृतसर-खेमकरन रेलवे लाइन पर स्थित गेट नंबर बी-27 और गोइंदवाल रोड पर फाटक नंबर 29 (तरनतारन) 2 और 3 मार्च को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक आवश्यक ट्रैक निरीक्षण और आपातकालीन मरम्मत कार्य के लिए बंद रहेगा।


