संदिग्ध हालात में अधेड़ व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी

लुधियाना| संदिग्ध परिस्थितियों में भाई नंद सिंह नगर इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मोहम्मद आलम (59) पुत्र मोहम्मद कबरूद्दीन निवासी भाई नंद सिंह नगर के रूप में हुई है। थाना सराभा नगर की पुलिस से जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय व्यक्ति घर में अकेला था। रात को जब उसका बेटा घर पहुंचा तो उसने पिता को फंदे से लटका हुआ देखा। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और उसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस द्वारा हर पहलू से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *