मोटापे के खिलाफ मुहिम, युवाओं को किया प्रेरित

लुधियाना| भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) प्रशिक्षण केंद्र लुधियाना ने नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) के सहयोग से रविवार को संडे ऑन साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह आयोजन युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के तहत किया गया। कार्यक्रम में एनडीआरएफ लुधियाना की टीम का विशेष सहयोग रहा। मुख्य अतिथि के रूप में 13वीं बटालियन, एनडीआरएफ लुधियाना कैंप के कर्नल बिजू उपस्थित रहे, जबकि 7वीं बटालियन एनडीआरएफ के उप कमांडेंट पंकज शर्मा विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम दो स्थानों पर आयोजित किया गया। पहला आयोजन 13वीं बटालियन के साथ एनडीआरएफ लुधियाना कैंप में हुआ, जबकि दूसरा आयोजन एसएआई परिसर में 7वीं बटालियन के सहयोग से संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *