25 जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन

लुधियाना| जगराओं पुल स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में ट्रस्ट की ओर से 302वें मासिक राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में समाज के 125 जरूरतमंद और विधवा परिवारों को मासिक राशन भेंट किया। समारोह में विजय गोयल और किरण गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विजय गोयल ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट न केवल धार्मिक गतिविधियों में बल्कि सामाजिक सरोकारों और मानवता की सेवा में भी हमेशा अग्रणी रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर ट्रस्ट के वीरेन्द्र मित्तल, पंडित हरिमोहन, अशोक द्विवेदी, विजय अग्रवाल, राकेश मैनी, रितिका जैन और अविनाश सिक्का ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *