लुधियाना में सड़क एक्सीडेंट में बुजुर्ग की मौत:जूते पालिश करवाने जाते समय ट्रक ने कुचला,होली पर जाना था गांव

पंजाब के लुधियाना में सड़क हादसे में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा जंडियाली चौक, चंडीगढ़ रोड स्थित एक किराना दुकान के बाहर हुआ। मरने वाला दविंदर प्रसाद जूते पालिश करवाने जा रहा था। दविंदर ने होली पर यू.पी गांव जाना था। गांव जाने को लेकर ही वह तैयारियां कर रहा था। सिर पर अधिक चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है। जूता पालिश करवाने जा रहा था बुजुर्ग जानकारी देते हुए मृतक के बेटे उतम ने बताया कि उसके पिता आयु करीब 60 वर्ष थी। वह किराने की दुकान के पास ही जूता पालिश करवाने जा रहे थे। वह जंडियाली चौक पर खड़े थे। इसी दौरान लुधियाना साइड से आ रहे ट्रक (PB-10-LA-8435) के चालक गुरचरण सिंह ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। उनका पिता करीब 18 साल से लुधियाना में रहते रहे है। होली के कारण अब गांव जाने की वह तैयारियां कर रहे थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसे में दविंदर प्रसाद को गंभीर चोटें आईं थी। परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान के आधार पर ट्रक चालक गुरचरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *