पंचकूला में एक्टिवा सवार को मारी कार ने टक्कर, मौत:चंडीगढ़ मोबाइल शॉप पर मैकेनिक, 3 साल पहले हुई शादी, 2 साल का बेटा

हरियाणा के पंचकूला में रविवार को देर रात एक्टिवा सवार युवक को रॉन्ग साइड आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पंजाब के मोहाली जिले के डेराबस्सी थाना एरिया में दफरपुर गांव की पंजाब कालोनी की काजल ने बताया कि उसका पति गगन चंडीगढ़ के सेक्टर-22 की मोबाइल शॉप पर काम करता था। उसकी शादी 16 फरवरी 2023 को हुई थी। उनका एक 2 साल का बेटा भी है। चंडीगढ़ PGI में मृत घोषित गगन रविवार को देर रात करीब 11 बजे एक्टिवा पर सवार होकर घर आ रहा था। उसने फोन किया तो गगन ने बताया था कि खाना बना लो, वह सेक्टर-23 के करीब पहुंच गया है। कुछ देर बाद फोन किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। जिसके बाद उसे पता चला कि नाडा साहिब एरिया में उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। वह सामान्य अस्पताल में पहुंची, तो वहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जा रहा था। चंडीगढ़ PGI पहुंचे, तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। सड़क मरम्मत, रूट डायवर्ट सामान्य अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि गगन को रॉन्ग साइड आ रही कार ने टक्कर मारी है। जिसे वहां से गुजर रहे अन्य कार ड्राइवर ने अस्पताल पहुंचाया। जहां हादसा हुआ है, वहां पर सड़क मरम्मत के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है, लेकिन कार ड्राइवर रॉन्ग साइड से आ गया और गगन को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *