पटियाला रेलवे स्टेशन पर किसानों ने डाला डेरा:धबलान में रेलवे ट्रैक जाम, कई ट्रेन हुई प्रभावित, बोले- केंद्र सरकार कर रही प्रताड़ित

केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ रेल रोको आंदोलन में आज विभिन्न किसान जत्थेबंदियों ने पटियाला रेलवे स्टेशन और धबलान रेलवे ट्रैक पर जाम लगाया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान रोष प्रदर्शन करने पहुंचे। पटियाला रेलवे स्टेशन पर बैठे किसानों ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान शंभू से आने वाली ट्रेनें प्रभावित रहीं। वहीं किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी तरह से मांगे नहीं मान रही है। सरकार को किसानों के दिल्ली पहुंचने के लिए ट्रैक्टर ट्रालियों पर जाने से एतराज था। अब किसान पैदल जत्था लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डर जाना चाहते हैं, लेकिन सरकार पानी की बौछारें कर रही है और आंसू गैस के गोले छोड़कर किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है जोकि सरासर अन्याय है। आगे भी जारी रहेगा आंदोलन प्रदर्शनकारियों ने कहा कि, किसान नेता डल्लेवाल की तबीयत खराब हो रही है। लेकिन सरकार को किसानों के हकों से कोई मतलब नहीं। इसलिए आज रेल रोको आंदोलन हुआ है और सरकारों के खिलाफ ये आंदोलन आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *