मंत्री के.के. विश्नोई एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे भीलवाड़ा:माहेश्वरी शिरोमणि सम्मान समारोह में हुए शामिल

उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के.के. विश्नोई रविवार को एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा पहुंचे। इस दौरान वे हरणी महादेव रोड स्थित रामेश्वरम में दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा एवं श्रीनगर माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित माहेश्वरी शिरोमणि सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री विश्नोई ने कहा कि माहेश्वरी समाज शिक्षा, उद्योग, सेवा और संस्कारों के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। ऐसे सम्मान समारोह समाज को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। पद्मश्री सत्यनारायण नुवाल का अभिनंदन समारोह में उद्योग जगत में विशिष्ट पहचान रखने वाले तथा भारत सरकार से पद्मश्री से सम्मानित उद्योगपति सत्यनारायण नुवाल को अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा द्वारा ‘समाज रत्न’ से अलंकृत किए जाने पर समाज की ओर से अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने उद्योग क्षेत्र में उनके नवाचार, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रेरणास्रोत बताया। रामपाल सोनी को समाज रत्न सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर अटल अवार्ड से सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व सभापति रामपाल सोनी को भी ‘समाज रत्न’ सम्मान प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। उनके नेतृत्व, संगठन क्षमता और समाजहित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें युवाओं के लिए आदर्श बताया गया। बाबूलाल जाजू को समाज गौरव सम्मान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू को ‘समाज गौरव’ सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्रकृति रक्षा का संदेश देते हुए कहा कि समाज की प्रगति प्रकृति के संरक्षण से ही संभव है। पारंपरिक सम्मान और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मंगलाचरण और स्वागत गीत के बाद अतिथियों का पारंपरिक साफा और दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और उद्योगपति भी उपस्थित रहे। समारोह में सांसद दामोदर अग्रवाल, भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पूर्व मंत्री रामलाल जाट, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, राजकुमार कालिया, ममता मोदानी और श्रीकांत बाल्दी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के सभापति संदीप काबरा ने की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *