उत्साह, उमंग और मस्ती का त्यौहार होली आज मनाया जा रहा है। सोमवार शाम को 6:22 से 8:535 होलिका दहन का श्रेष्ठ मुर्हूत रहेगा। मंगलवार को धुलंडी पर लोग एक-दूजे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना देंगे। होलिका दहन के दौरान नन्ने मुन्ने बच्चों को फेरे करवाएं जाएंगे। मान्यता है कि ऐसा करने बच्चे बीमार कम पड़ते है। बच्चों के ननिहाल से ढूंढ भी आती है। मंगलवार को धुलण्डी के दिन लोग रंग-गुलाल से होली खेलेंगे। और बच्चों को समाज के लोग ढूंढ करने की परम्परा निभाते है।
सुरक्षा को लेकर पुलिस जाप्ता रहेगा तैनात
होली का त्यौहार जिलेवासी शांति और सौहार्द के साथ मना सके इसको लेकर पाली शहर सहित जिले भर में दो दिनों तक भारी पुलिस जाप्ता सुरक्षा में तैनात रहेगा। पाली शहर में 386 और सोजत सिटी में 251 पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। इसके साथ ही जिले भर में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है। होली को लेकर सजा बाजार
इधर होली को लेकर शहर का बाजार रंग-बिरंगें हर्बल गुलाल, पिचकारियों आदि से सजा हुआ है। होलिका दहन के दौरान छोटे बच्चों को फेरे लगवाए जाएंगे। इसको लेकर भी बाजार में नन्हे दूल्हे के लिए शेरवानी, जूतियां, साफा आदि से सजा हुआ है।


