मकसूदां फ्लाईओवर के पास पलटा ट्रक:रील से भरे ट्रक के ब्रेक लगाए तो अनियंत्रित हुआ, आधा घंटा ट्रेफिक जाम; क्रेन से सीधा करवाया

जालंधर के मकसूदां फ्लाईओवर के पास पेपर रील से लदा ट्रक पलट गया। हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। लोगों ने बताया कि ड्राइवर ट्रक की चैसी के बीच ही फंस गया था। उसे बहुत मुश्किल से बाहर निकाला।
ड्राइवर को हलकी चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर जाम में फंसे वाहनों को निकाला। घटना देर रात साढ़े 11 बजे की है।
ड्राइवर सतिंदर ने बताया कि वह कपूरथला से अंबाला जा रहा था। यहां डीएवी फ्लाइओवर के पास ब्रेक लगाई तो लदी हुई रीलें हिल गईं। इनसे ट्रक का बेलेंस बिगड़ गया और ये सड़क पर ही पलट गया। देखें हादसे के बाद की तस्वीरें मकसूदां पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की
मकसूदां पुलिस के मुलाजिम सूचना पर पहुंचे और घटना स्थल पर हादसे की जांच की। पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे रील से लदा ट्रक पलटने की जानकारी मिली। पीसीआर टीम के साथ मिलकर ट्रक को सीधा करवाकर रोड से हटा दिया गया है। चालक का मेडिकल करवाया जा रहा है। अगर मेडिकल रिपोर्ट में नशे का सेवन पाया जाता है तो उसी हिसाब से कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *