डीडवाना में 133 लीटर मूंगफली तेल सीज:एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त, होली से पहले मिलावट पर वार

डीडवाना में होली पर्व से पहले जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान 133 लीटर मूंगफली का तेल सीज किया गया और बड़ी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त की गई।
यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी शुभमंगला के निर्देशों पर चलाए जा रहे “शुद्ध आहार—मिलावट पर वार” विशेष अभियान के तहत की गई। गुलाब जामुन और पेड़ा के सैम्पल लिए
सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र चौधरी ने बताया कि नावां कस्बे में विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट को रोकना है। निरीक्षण के दौरान मां दुर्गा रेस्टोरेंट से गुलाब जामुन और पेड़ा मिठाई के नमूने लिए गए। इसके अलावा मौके पर 15 किलोग्राम एक्सपायरी खाद्य सामग्री, जिसमें चिप्स और कोल्ड ड्रिंक शामिल थे, जब्त की गई।
बालकिशन बेरीवाल के प्रतिष्ठान से मूंगफली तेल का नमूना लिया गया। तेल की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर कुल 133 लीटर मूंगफली तेल को सीज कर दिया गया। पेड़ा, कलाकंद, चमचम के सैम्पल जांच के लिए भेजे
इसी कड़ी में मां लक्ष्मी मिष्ठान भंडार से पेड़ा, कलाकंद और चमचम मिठाई के नमूने जांच हेतु एकत्र किए गए। सीएमएचओ चौधरी ने बताया कि सभी नमूनों को आगे की जांच के लिए जन प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल, प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी और सहायक कर्मचारी राजूराम उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे केवल लाइसेंसधारी और विश्वसनीय विक्रेताओं से ही खाद्य सामग्री खरीदें। साथ ही, पैक्ड खाद्य पदार्थ खरीदते समय पैकेजिंग तिथि और उपयोग की अंतिम तिथि की जांच अवश्य करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *