भास्कर न्यूज | गिरिडीह होली के अवसर पर रविवार को पतंजलि परिवार की ओर से शहर के बक्शीडीह रोड स्थित पार्श्वनाथ आईटीआई परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पतंजलि परिवार से जुड़ी महिलाओं, पुरुषों और युवतियों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। सभी ने उत्साहपूर्वक एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और होली गीतों पर झूमते हुए पर्व का आनंद उठाया।कार्यक्रम की शुरुआत पतंजलि के पदाधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा, पार्षद आरती देवी और संगीता कुमारी को सम्मानित कर की गई। पतंजलि के जिलाध्यक्ष नवीनकांत सिंह और संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का पर्व है। इसी भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष पतंजलि परिवार की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार सिंह, राजेंद्र बरनवाल, चंद्रहास कुमार, परमेंद्र कुमार, पुष्पा शक्ति, निर्मला देवी, राकेश सिंह, प्रभाकर कुमार सिंह, संजीव सिन्हा, उत्कर्ष भदानी, ललिता बरनवाल, डॉ. कुमारी निशा, अधिवक्ता सुनीता शर्मा, रीता सिंह, रेनु सिंह, मीना सिंह, निर्मला कौर, परमजीत कौर, सिम्मी वर्मा, रूपा जी, मनमीत कौर, सावित्री शरण, विभा सिंह सहित काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


