मंगरोडीह में पांच दिवसीय महायज्ञ में उमड़ रही है भीड़

गिरिडीह |मंगरोडीह के नीचे टोला काली मंडा में चल रहे श्रीश्री 108 रामचरित मानस महायज्ञ एवं श्री हनुमानजी प्राण प्रतिष्ठा के पांच दिवसीय महोत्सव के चौथे दिन रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चौथे दिन मानस कथा वाचक जानकी शरण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए रामचरित मानस पर प्रकाश डाला। सुबह में रामचरित मानस पाठ शुरू हुई। इसके साथ प्राण प्रतिष्ठा भी शुरू हुई। आयोजन समिति की ओर से बताया कि सोमवार को महायज्ञ का समापन होगा। उस दिन पुर्णाहूति के साथ भंडारा का आयोजन होग। महायज्ञ में आचार्य पं​डित कामदेव शास्त्री, शारदा पांडेय, मनोरंजन शास्त्री, रामानंद शास्त्री, सुमन शास्त्री आदि शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *