प्रति किलो 280000

कोई बदलाव नहीं (रेट प्रति 10 ग्राम में, जीएसटी एक्स्ट्रा) (-000) (-000) .सदर अस्पताल ओपीडी : सुबह 9.00 बजे से अपराह्न के 1.00 बजे तक डॉ एहसान उत तौहीद अपराह्न के 1.00 बजे से रात्रि के 9.00 बजे तक डॉ रवि महर्षि डॉ फजल अहमद रात्रि के 9.00 बजे से सुबह के 9.00 बजे तक डॉ बिरेंद्र कुमार दिन 310 अधिकतम | रात 180 न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। गावां|गावां अस्पताल के पास एक बंद पड़े घर में अचानक आग लग जाने से 20 हजार रुपए की संपत्ति जल गई। कांग्रेस यादव के बंद घर से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। घर के अंदर पुआल और कीमती लकड़ियां रखी हुई थीं, जिसके कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में स्थित अमृत राणा के घर को भी अपनी चपेट में लेने लगी। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। बाद में गावां थाना द्वारा खोरीमहुआ स्थित दमकल टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जमुआ|जमुआ-पंचबा-चितर डीह मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर को चितरडीह पेट्रोल पंप के सामने स्कूटी और ब्रेजा कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में स्कूटी सवार रानीखावा निवासी भीम सिंह को मामूली चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीम सिंह चितरडीह से रानीखावा लौट रहे थे, जबकि गिरिडीह की ओर से ब्रेजा कार चालक रमेश चंद्रवंशी अपने घर देवरी जा रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विकास यादव मौके पर पहुंचे और घायल भीम सिंह को तुरंत दुबे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। गिरिडीह|नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित नारायण शर्मा के टिंबर मिल में रविवार शाम करीब 7:30 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से मिल में रखी चार लाख रुपए मूल्य की लकड़ियां जलकर राख हो गईं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब चार लाख रुपये से अधिक की क्षति होने की संभावना जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। सूचना पाकर अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। टिंबर मिल संचालक ने बताया कि आग से चार लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *