अमेरिका और इजरायल के हमले से ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर अजमेर के तारागढ़ दरगाह पर रात को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर जुलूस निकाला और अमेरिका और इजरायल के हमले की कड़ी निंदा की। इजराइल के हमले के विरोध में तारागढ़ अजमेर में पंचायत खुद्दाम सैयद ज़ादगान तारागढ़ अजमेर की ओर से जुलूस इमाम बारगाह से मीरां साहब के आस्ताना शरीफ तक निकाला गया। मौलाना सैयद मेंहदी जैदी ने सम्बोधित किया। विरोध स्वरूप तारागढ़ पर बाजार पूरी तरह से बंद रहा। सभी लोग गमगीन रहे । इस दौरान सभी लोगों ने अपनी बाजू पर काली पट्टियां बांधी और हमले का विरोध जताया। पंचायत खुद्दाम सैयद ज़ादगान ने तीन दिन तक शोक मनाने की घोषणा की है। हर तरह की खुशियों को भी रद्द करने का ऐलान किया है। इस मौके पर पंचायत खुद्दाम सैयद ज़ादगान तारागढ़ और दरगाह कमेटी तारागढ़ के मेंबर्स सहित कई लोग मौजूद रहे। जुलूस में पंचायत खुद्दाम के अध्यक्ष सैयद अकील हुसैन, सचिव सैयद रब नवाज़ जाफरी, सह सचिव सैयद महमूद, उपाध्यक्ष फिरोज़ , सैयद इमरान, सदस्य सैयद सफदर अली, सैयद शकील रज़ा और दरगाह कमेटी के सदस्य सैयद हफीज अली, सैयद एहसान हुसैन सहित कई लोग शामिल हुए। (फोटो वीडियो सहयोग-नजीर कादरी) …. पढें ये खबर भी…. खामेनेई की मौत पर अजमेर में तीन-दिवसीय शोक का एलान:दुआएं पढ़ी; सामान्य उत्सवों से दूर रहने, मातम मनाने का आह्वान किया शिया मुस्लिम महासभा ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई की शहादत पर तीन दिवसीय शोक का ऐलान किया है। यह घोषणा महासभा के महासचिव सैय्यद आसिफ अली ने की, जिन्होंने शिया समुदाय को इस दुखद घटना पर गहन शोक मनाने का आह्वान किया। पूरी खबर पढें


