पाली में आज होलिका दहन:2 घंटे 31 मिनट तक रहेगा शुभ मुहूर्त, बाजारों में रंग-गुलाल की रौनक

पाली में उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व मनाया जा रहा है। सोमवार शाम को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 6:22 बजे से शुरू होकर रात 8:53 बजे तक रहेगा। इस तरह कुल 2 घंटे 31 मिनट तक होलिका दहन का श्रेष्ठ समय रहेगा। इसी शुभ अवधि में शहर और गांवों में होलिका दहन किया जाएगा। मंगलवार को धुलंडी पर लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे और पूरे दिन रंगों का उत्सव मनाया जाएगा। शुभ मुहूर्त में होगा होलिका दहन धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन शुभ मुहूर्त में करना विशेष फलदायी माना जाता है। शाम 6:22 से 8:53 बजे तक का समय सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। इस दौरान श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा कर होलिका दहन करेंगे। होलिका दहन के समय छोटे बच्चों को होलिका के फेरे भी लगवाए जाएंगे। मान्यता है कि ऐसा करने से बच्चों की सेहत अच्छी रहती है और वे बीमारियों से दूर रहते हैं। बच्चों के ननिहाल से ‘ढूंढ’ लाने की परंपरा भी निभाई जाएगी। मंगलवार को धुलंडी के दिन शहर और गांवों में रंग-गुलाल की धूम रहेगी। लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का पर्व मनाएंगे। समाज के लोग बच्चों की ‘ढूंढ’ की रस्म अदा करेंगे, जो पारंपरिक रीति-रिवाजों का अहम हिस्सा है। बाजारों में दिखी होली की रौनक होली को लेकर पाली शहर के बाजार रंग-बिरंगे गुलाल, हर्बल कलर्स, पिचकारियों और सजावटी सामान से सजे हुए हैं। बच्चों के लिए खास परिधान जैसे नन्हे दूल्हे की शेरवानी, साफा और जूतियां भी दुकानों पर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। होली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पाली शहर में 386 और सोजत सिटी में 251 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा जिले भर में भी सुरक्षा बल मुस्तैद रहेंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *