चंबल रिवर फ्रंट पर 7 मार्च को सजेगी सूफियाना शाम:प्रखर जोजन की आवाज़ में गूंजेगी महफिल, दिल्ली-कोलकाता से मंगाए गए खास फूल

दैनिक भास्कर कोटा संस्करण के 27वें स्थापना दिवस के मौके पर 7 मार्च की शाम चंबल रिवर फ्रंट सूफियाना रंग में रंगी नजर आएगी। सुरों, रूहानियत और इश्क़-ए-हकीकी की महक से सजी इस खास महफिल में गायक प्रखर जोजन अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे। अपनी आवाज़ के कारण उन्होंने संगीत की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। कार्यक्रम स्थल को खास अंदाज़ में सजाया जा रहा है, जिसके लिए दिल्ली और कोलकाता से विशेष फूल मंगवाए गए हैं। चंबल किनारे बहती ठंडी हवाओं के बीच सूफी कलाम की गूंज शहरवासियों को एक यादगार आध्यात्मिक अनुभव देने वाली है। अब तक प्रखर जोजन 200 से ज्यादा लाइव शो कर भारत के कई प्रतिष्ठित मंचों पर देश के दिग्गज कलाकारों के साथ गा चुके हैं। उन्हें महाराणा कुम्भा संगीत रत्न सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और दिल्ली एनसीआर सहित विभिन्न शहरों में उनकी प्रस्तुतियों को विशेष सराहना मिली है। वर्तमान में प्रखर अपने मौलिक गीतों के निर्माण में सक्रिय हैं। उनके चर्चित गीतों में से एक गीत ‘रफू’…सभी प्रमुख सोशल मीडिया एवं म्यूज़िक प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध है। शौर्य चौक पर फागोत्सव का धमाल मचेगा दोपहर डेढ़ बजे से रिवर फ्रंट के शौर्य चौक पर फागोत्सव का धमाल मचेगा। भजन गायक पंकज मेड़तवाल और उनकी टीम द्वारा फाग की प्रस्तुति दी जाएगी। इस फाग उत्सव में फूलो की होली खेलने के लिए विशेष प्रकार के फूलों की पत्तियां दिल्ली व कोलकाता से मंगवाई जा रही है। इसमें भजनों के साथ-साथ राधा-कृष्ण का विशेष नृत्य व महारास होगा। इसके लिए शहर के विभिन्न महिला मंडलों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। ई-पास से मिलेगी निशुल्क एंट्री 7 मार्च को रिवर फ्रंट के शौर्य घाट (वेस्ट साइड)पर एंट्री सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक निशुल्क रहेगी। शाम को आयोजित होने वाली म्यूजिक नाइट के लिए निर्धारित ई पास की व्यवस्था रहेगी। ई पास के जरिए ही कार्यक्रम में एंट्री हो सकेगी। भास्कर फागोत्सव से हर दिन नए-नए महिला संगठन जुड़ रहे हैं। इसमें आदि शक्ति राजपूत समाज संगठन की अध्यक्ष राजश्री, माथुर वैश्य महिला संगठन की रजनी गुप्ता, करणी सेना महिला मंडल की राष्ट्रीय महामंत्री रिचा राव, कोटा लेडिज विंग की अध्यक्ष अनिता जैन, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की महामंत्री अंबिका शर्मा, कैट वूमेन विंग कोटा की अध्यक्ष नीलम विजय एवं सचिव भाविका प्रीत रमानी, इनर व्हील क्लब की सचिव नीरजा कोहली, पारीक समाज महिला मंडल की अध्यक्ष निर्मला शर्मा, इनर व्हील क्लब नॉर्थ की अध्यक्ष प्रमिला पारीक, यंग लेडिज क्लब की संस्थापक समता जैन, जेसीआई कोटा एलिगेंज की अध्यक्ष सुप्रिया मंडलोई, जेसीआई शक्ति कोटा की अध्यक्ष निशिता ढल, कुंटुंब क्लब कोटा की संस्थापक ख्याति गुप्ता, जेसीआई सुरभि की अध्यक्ष उदिता सनवाल शामिल होंगे। जेसीआई उड़ान की पूर्व अध्यक्ष नेहा जैन, रोटरी कोटा सेंट्रल की पूर्व अध्यक्ष सुनीता काबरा, रोटरी क्लब कोटा की पूर्व अध्यक्ष वैशाली भार्गव, शिव शक्ति परिवार गीता भवन कुंती मूंदड़ा, जयबाई राज राजपूताना संस्था की अध्यक्ष हेमलता सिंह गहलोत, जेसीआई कोटा स्टार की चेयरपर्सन दीप्ति गर्ग, योग परिवार कोटा की नीलम तापड़िया, अखिल भारतीय मारवाड़ी सुगंधा शाखा कोटा की अध्यक्ष रेखा शारदा, सीता फाउंडेशन की संस्थापक रजनी मित्तल, नामदेव नवोदिता महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना नामा का सहयोग रहेगा। एक दिन पहले 18 महिला संगठन सहमति दे चुके हैं। फागोत्सव में शामिल होने के लिए महिला संगठन और क्लब भास्कर रिपोर्टर विरेंद्र सिंह के मोबाइल नंबर 9479496437 पर कॉल करके जानकारी दे सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *