चेकिंग में 8 कारतूस के साथ बदमाश को दबोचा:लंबे समय से सक्रिय शराब माफिया भी गिरफ्तार

धौलपुर जिले की कंचनपुर थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक व्यक्ति को अवैध कारतूस के साथ पकड़ा गया, जबकि दूसरे को अवैध शराब माफिया बताया जा रहा है। कंचनपुर थानाप्रभारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में एएसआई फतेहसिंह ने सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान, संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर रामवतार नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर के 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रामवतार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय एक अवैध शराब माफिया को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह आरोपी लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त था।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *