लुधियाना | एवरेस्ट ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर स्वर्गीय राजिंदर शर्मा के लिए मोती नगर स्थित एवरेस्ट स्कूल के प्रांगण में अंतिम अरदास की गई। इस मौके पर पंडित राजिंदर वृंदावन वाले ने गरुड़ पाठ का भोग और कथा सुनाई, जबकि पवन बॉबी हैबोवाल वाले की टीम ने संगीतमय तरीके से दिवंगत आत्मा की आत्मिक शांति के लिए प्रभु के चरणों में प्रार्थना की। इस मौके पर जतिंदर मित्तल प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय तलवार मौजूद रहे।


