युद्ध के कारण खाड़ी देशों की उड़ाने रद्द:जयपुर से दुबई, अबू धाबी और शारजाह के लिए फ्लाइट्स का संचालन रहा बंद

मध्य-पूर्व के देशों में चल रहे युद्ध के कारण खाड़ी देशों की तरफ जाने वाली फ्लाइट्स आज भी रद्द रही। जयपुर से दुबई, अबू धाबी और शारजाह की फ्लाइट्स आज भी उड़ान नहीं भर सकी। इस कारण इन देशों में फंसे सैंकड़ों यात्री और यहां से इन देशों में जाने वाले यात्री फंस गए है। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट EY-329 अबू धाबी के लिए जाती है वह आज भी रद्द रही। ये फ्लाइट जयपुर से रात 3:15 बजे संचालित होती है। इसके अलावा एयर अरबिया की शारजाह जाने वाली फ्लाइट G9-436 जो अलसुबह 4:10 बजे जाती है वह भी फ्लाइट रही।
इसी तरह जयपुर से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-195 भी रद्द रही। लगातार तीसरे दिन उड़ाने प्रभावित अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण ये लगातार तीसरा दिन है जब खाड़ी देशों में उड़ाने रद्द रही। इसे देखते हुए जयपुर एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रबंधन ने कहा है कि इस तनाव के कारण खाड़ी देशों में जाने वाली तमाम फ्लाइट्स का संचालन रूक गया है। ऐसे में जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से फ्लाइट की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। बिना पुष्टि के एयरपोर्ट आने से बचें और यात्रा की योजना एयरलाइन से संपर्क में रहकर ही बनाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *