सीकर में रोज बदल रहा मौसम, आज सुबह गुलाबी ठंड:दिन-रात के तापमान में 23-25 डिग्री का अंतर, पसीने छुड़ाने लगी धूप

सीकर के मौसम में फिर बदलाव हुआ है। 2 दिन से रात को गुलाबी ठंड पड़ रही है। दिन-रात के तापमान में 23 से 25 डिग्री का अंतर चल रहा है, ऐसे में सर्दी-जुकाम के पेशेंट बढ़ रहे हैं। सुबह और देर शाम को गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। दिन में तेज धूप मार्च की शुरुआत में ही पसीने छुड़ा रही है। दिन का तापमान फाल्गुन महीने में ही 35 डिग्री पहुंच गया है। तापमान फिलहाल अगले 3 दिन स्थिर रहने का अनुमान है।‌ बात करें सीकर के तापमान की तो आज सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में 2 दिनों से रात के तापमान में एक बार फिर गिरावट आई है। ऐसे में रात को हल्की सर्दी महसूस हो रही है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार इस बार गर्मी जल्दी शुरु हो गई है। क्लाइमेंट चेंज का असर देखने को मिल रहा है। सीकर समेत पूरे शेखावाटी इलाके में दिन में तेज धूप पड़ रही है तो वहीं, रात के तापमान में बार-बार बदलाव हो रहा है। पिछले 3 दिन से आसमान लगातार साफ होने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात के तापमान में हल्की गिरावट देखी जा रही है। हालांकि आज सुबह का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री की बढ़त के साथ दर्ज हुआ है। अगले 4 दिन तक तापमान स्थिर रहने की संभावना है। इसके बाद फिर एक बार बादलों की गतिविधियां देखने को‌ मिल सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *