बाड़मेर जिले में वांटेड आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एरिया डोमिनेशन चलाया गया। जिलेभर में 37 स्पेशल टीमों ने 149 स्थानों पर दबिश देकर 27 आरोपियों को पकड़ा। इनमें पोक्सो एक्ट के 2 फरार आरोपी और पाली जिले के लूट मामले में वांटेड 2 आरोपी शामिल हैं। कार्रवाई एएसपी और डीएसपी के नेतृत्व में की गई, जिसमें 162 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। 37 स्पेशल टीमें बनाई, 162 पुलिसकर्मी शामिल एएसपी और डीएसपी के नेतृत्व में जिले के सभी थानाधिकारियों के साथ प्लानिंग कर 37 स्पेशल टीमें बनाई गई। इन टीमों में 162 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल किए गए। वांटेड आरोपियों के रहवासी घरों और संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। 149 स्थानों पर दबिश, 27 आरोपी गिरफ्तार अलग अलग टीमों ने जिले में 149 स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शिव थाने में दर्ज पोक्सो एक्ट मामले में फरार आरोपी देवेंद्र उर्फ देवाराम पुत्र रावताराम और मेहराजराम पुत्र रेवंताराम निवासी बालासर, पुलिस थाना शिव, जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया। पाली लूट केस के आरोपी डिटेन पुलिस थाना रागेश्वरी की टीम ने एरिया डोमिनेशन के तहत पाली जिले के तख्तगढ़ थाने में दर्ज लूट मामले में फरार ओंकारसिंह पुत्र जगसिह निवासी बावड़ी, जोधपुर और पुखसिंह पुत्र प्रतापसिह निवासी तख्तगढ़ को डिटेन किया। दोनों को पाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। स्थाई वारंटी भी गिरफ्तार रीको थाना पुलिस ने वांटेड स्थाई वारंटी किशनाराम पुत्र हरजीराम को गिरफ्तार किया। वहीं बालोतरा के वांटेड स्थाई वारंटी पूराराम पुत्र जेठाराम निवासी नेहरों की नाडी को धनाऊ पुलिस ने डिटेन कर सिणधरी पुलिस को सुपुर्द किया। कार्रवाई के दौरान वांटेड आरोपियों के खिलाफ अलग अलग थानों में दर्ज मामलों में आगे की प्रक्रिया जारी है।


