फार्मासिस्ट के पैर में लगी गोली मारी:ढाबे पर झगड़ रहे युवकों को टोका था, गांव से 3 किलोमीटर 12 राउंड फायर किए

अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में बख्तल की चौकी के पास रविवार देर रात करीब 12 बजे बजे लोहिया का तिबारा के समीप बाइक सवार दो युवकों ने फार्मासिस्ट और उसके साथी पर पिस्तौल से करीब 12 राउंड फायर किए। फार्मासिस्ट सुमित कुमार नागर के पैर में गोली लगी। जबकि उसका साथी समय सिंह बाल-बाल बच गया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
अलवर के निकट चोरोटी पहाड़ गांव निवासी सुमित कुमार नागर थानागाजी क्षेत्र में फार्मासिस्ट है। रविवार को वह अपने सहायक समय सिंह के साथ थानागाजी गया हुआ था। टैंपों से वापस लौटते समय गांव से करीब तीन किलोमीटर पहले लोहिया का तिबारा के समीप पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। करीब 12 राउंड फायर किए। इलाके में दहशत फैल गई। हमलावरों ने सुमित के पैर को निशाना बनाया, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सुमित ने बताया कि बख्तल की चौकी के पास उन्होंने ढाबे से खाना लिया था। वहां कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे। तब उनको टोका था कि क्यों झगड़ा कर रहे हो। इतनी सी बात के बाद दो युवकों ने उनका पीछा कर गोली मारी है। करीब 9 हजार 500 रुपए लूट ले गए।
घायल सुमित ने अस्पताल में बयान देते हुए बताया कि हमलावरों में से एक की पहचान घेघोली निवासी रमन के रूप में हुई है। आरोप है कि फायरिंग के बाद बदमाशों ने उसके पास से करीब 9,500 लूट लिए। उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर नाकाबंदी शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *