नीट-यूजी के लिए आनलाइन आवेदन की लास्ट डेट आठ मार्च है। टेस्टिंग एजेंसी ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे लास्ट डेट की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा करें। इस साल देशभर के 824 मेडिकल संस्थानों में 1 लाख 29 हजार 603 एमबीबीएस सीटों सहित बीडीएस और आयुष पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश नीट-यूजी के माध्यम से होगा। ऐसे में 24 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस वर्ष परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम, क्वालिफाइंग क्राइटेरिया और टाई-ब्रेकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्टूडेंटस आवेदन करते समय सभी दस्तावेज और विवरण ध्यानपूर्वक भरें, ताकि कोई गलती सुधार की जरूरत न पडे। एनटीए ने शेड्यूल तो जारी कर दिया है, लेकिन परीक्षा शहर, एडमिट कार्ड और रिजल्ट की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है। आठ मार्च तक स्टूडेंट रजिस्टेशन करवा सकते हैं और उसके बाद करेक्शन विंडो 10 से 12 तक खुली रहेगी। परीक्षा तीन मई को आयोजित की जाएगी।


