हाउसिंग बोर्ड के अनुपम अपार्टमेंट में बदहाल हालात:अलग-अलग ब्लॉक में 4 से ज्यादा लिफ्ट दो-तीन माह से बंद, फायर सिस्टम भी अधूरा; यहां रहने वाले परिवार परेशान

जयपुर के प्रताप नगर में राणा सांगा मार्ग स्थित सेक्टर-26 में बने अनुपम अपार्टमेंट के आवंटियों को इन दिनों खासी परेशानी हो रही है। सोसायटी में साफ-सफाई नहीं होने, लिफ्ट खराब रहने, कॉमन एरिया में लाइटें बंद रहने समेत कई समस्याओं के कारण यहां रहने वाले परिवार परेशान है। वहीं जिस ठेकेदार ने इन फ्लेट्स का निर्माण किया उसने फायर फाइटिंग सिस्टम को भी अधूरा छोड़ रखा है। इसको लेकर यहां रहने वाले परिवारों ने कई शिकायतें भी हाउसिंग बोर्ड में की, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस संबंध में कई बार डिप्टी हाउसिंग कमिश्नर, आवासीय अभियंता को ज्ञापन देकर आ चुके है, लेकिन वे लोग कोई ध्यान नहीं दे रहे। स्थानीय लोगों ने बताया यहां बने B1-ब्लॉक की लिफ्ट बंद है, जब से इस ब्लॉक का कब्जा लिया है, तब ये लिफ्ट ही चालू नहीं हुई है। इसी तरह B2-ब्लॉक की लिफ्ट पिछले दो महीनों से तकनीकी खराबी (PCB) के कारण बंद पड़ी है। इसे सुधरवाने के लिए बोर्ड प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा, जबकि ये लिफ्ट वारंटी पीरियड में है। यही हालात B3-ब्लॉक, A3-ब्लॉक और A5-ब्लॉक की लिफ्ट की है, जो पिछले 2 से 5 महीनों से बंद है। इस कारण यहां ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को रोजाना सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कॉमन लाइटें बंद, बिजली का कनेक्शन तक नहीं
अपार्टमेंट में रहने वाले B1-ब्लॉक के परिवारों ने बताया कि यहां कॉमन एरिया में आज तक बिजली कनेक्शन चालू नहीं किया गया। एक भी लाइट नहीं लगाई गई, जिससे रात के समय पूरा ब्लॉक अंधेरे में डूबा रहता है। अंधेरे के कारण यहां बच्चों, महिलाओं को आने-जाने में भी डर लगता है। अधूरा फायर फाइटिंग सिस्टम इस अपार्टमेंट को बनाने वाले ठेकेदार के कामकाज और इसकी मॉनिटरिंग करने वाले इंजीनीयरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे है। इस प्रोजेक्ट को बने अभी एक साल ही हुआ है और यहां अब तक फायर फाइटिंग सिस्टम पूरी तरह नहीं लगा। इसी तरह जो निर्माण हुआ, उसकी क्वालिटी भी बहुत घटिया है। अभी से सीढि़यों और कॉमन एरिया में फर्श टूट रहा है और दीवारों से प्लास्टर गिरना शुरू हो गया। परिसर में कई स्थानों पर सीवरेज लाइनों के ढक्कन टूट गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *