हनुमानगढ़ में हेरोइन के साथ 5 बदमाश गिरफ्तार:400 प्रतिबंधित टैबलेट्स के साथ 1 आरोपी को दबोचा

हनुमानगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। भादरा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक कार से 3 आरोपियों विशाल कुमार, सचिन और सुमन (निवासी भादरा) को गिरफ्तार किया। इनके पास से 23.65 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसकी जांच भिरानी थानाधिकारी राजेंद्र कुमार कर रहे हैं। इस कार्रवाई में थानाधिकारी हनुमानाराम बिश्नोई और उनकी टीम शामिल थी। संगरिया थाना पुलिस ने रोही नहर पटड़ा चक 3 एचआरपी के पास से जीवनज्योत उर्फ जीवनजोत सिंह (20) निवासी मोरजंड सिखान को 3.46 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा।
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने भट्ठा कॉलोनी निवासी जसविंद्र सिंह उर्फ भोला को 9.10 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया। दोनों ही मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पीलीबंगा थाना पुलिस ने अयूब खां उर्फ कालू को 400 प्रतिबंधित टैबलेट्स के साथ गिरफ्तार किया। ये टैबलेट्स नशे के रूप में इस्तेमाल की जाती थीं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *