कपड़े उतारने गई बुजुर्ग महिला 4 मंजिला छत से गिरी,मौत:अचानक संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा; अलवर पुलिस जांच में जुटी

अलवर में एक बुजुर्ग महिला अचानक बैलेंस बिगड़ने से चार मंजिला मकान की छत से गिर गई। हादसे में मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। वह अपने घर की चौथी मंजिल पर कपड़े उतारने गई, जहां सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। घटना अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 8 में रविवार शाम करीब 7 बजे की घटना है। अचानक महिला के गिरने की आवाज आई तो परिजनों के साथ मौके पर भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सिर में गंभीर चोट आने से महिला की मौत एएसआई किशन लाल ने बताया कि मृतका की पहचान प्रेमलता (68) के रूप में हुई है। वह अपने घर की चौथी मंजिल पर कपड़े उतारने गई थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिवार से लिखित तहरीर लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और शव परिजनों को सौंप दिया। महिला की अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *