छोटीसादड़ी में रिहायशी इलाके में घुसा 5 फीट लंबा मगरमच्छ:युवक ने झाड़ियों में देखा, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

छोटीसादड़ी नगर के भंवर माता रोड स्थित हरीश अंजाना कॉलेज के सामने देर रात एक रिहायशी इलाके में करीब 5 फीट लंबा मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। यह घटना रविवार देर रात की है, जब कॉलोनी निवासी लोकेश जायसवाल की नजर झाड़ियों में छिपे मगरमच्छ पर पड़ी। उन्होंने तत्काल वन विभाग की रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को पकड़ लिया। रिहायशी इलाके में मगरमच्छ मिलने से आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया था, हालांकि समय रहते कार्रवाई से कोई बड़ा हादसा टल गया। वन अधिकारी प्रताप सिंह चुंडावत ने बताया- गर्मी के कारण पास के तालाबों में पानी कम हो गया है, जिससे जंगली जानवर अक्सर पानी की तलाश में बाहर निकल आते हैं। उन्होंने कॉलोनीवासियों से सतर्क रहने और ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचित करने की अपील की। रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग के अधिकारी कृष्ण प्रताप सिंह, पारसमल धाकड़, सहायक वनपाल अनिल कुमार मीणा, सुरेश मेघवाल, सुरेश चंद मीणा, वनरक्षक अंगराज सिंह, कल्याणसिंह और लालूराम सहित वन्यजीव प्रेमियों ने सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *