कोरबा में दीवार ढहने से मासूम की मौत:उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन परिजनों से मिले, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

कोरबा में दीवार ढहने से मासूम की मौत के मामले में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने रविवार देर शाम परिवार से मुलाकात की। उन्होंने संजय नगर स्थित लक्ष्मणबन बस्ती पहुंचकर पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। यह घटना दो दिन पहले हुई थी, जब बस्ती में एक बाउंड्रीवाल ढह गई। इस हादसे में 4 वर्षीय धनेश कर्ष की दबकर मौत हो गई थी। वहीं, सोनू कर्ष (20) और विशाल यादव (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि निर्माणधीन मकान पर जेएसईबी मशीन से काम चल रहा था, तभी अचानक बाउंड्रीवाल गिर गई। इस हादसे में एक ऑटो और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने किया था थाने का घेराव घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली थाने का घेराव किया था। उन्होंने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम भी कर दिया था, जिसे उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद समाप्त किया गया। मंत्री देवांगन ने घटनास्थल का दौरा कर परिजनों और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्होंने घटना की सूक्ष्मता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान महापौर संजू देवी राजपूत, भोलू यादव, पार्षद नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा और राकेश नागरमल अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच कार्रवाई में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *