भारतीय किसान संघ कल मनाएगा स्थापना दिवस

भास्कर संवाददाता | बड़‌वानी भारतीय किसान संघ 4 मार्च को संघ का स्थापना दिवस मनाया। मालवा प्रांत में कुल 18 जिलों की 115 तहसीलों में 12700 ग्रामों में 4 हजार समितियां बनी हैं। संघ ने इन सभी ग्राम समितियां में स्थापना दिवस मनाने का लक्ष्य रखा है। संघ के जिलाध्यक्ष भगवान पटेल और जिला मंत्री कमल तोमर ने बताया कि प्रदेश के 60 हजार गांव में 42 लाख सदस्यता हैं। स्थापना दिवस हमारे चार उत्सव में से एक है। जिसे हम समर्पण दिवस के रूप में मनाते है। प्रत्येक ग्राम समिति पर यह मनाया जाएगा। जिले में भी 16 हजार सक्रिय सदस्य हैं। इस अवसर पर बड़वानी जिले में भारतीय किसान संघ के सभी ग्राम समितियों में उत्सव मनाया जावेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *