अलीगढ़ की पनेठी चौकी परिसर के यार्ड में रविवार को भीषण आग लग गई। जब्त किए गए 300 वाहन जलकर राख हो गए। सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। करीब 1 घंटे तक तेज धमाकों के साथ वाहनों के टायर और डीजल-पेट्रोल की टंकियां फटती रहीं। धमाके की आवाज सुनकर चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी और राहगीर इधर-उधर भागने लगे। पुलिस की सूचना पर 30 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम 4 बजे आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के दौरान एक सिपाही झुलस गया। पुलिस ने घटना की जांच के लिए टीम बनाई है। पढ़ें पूरी खबर… व्यापारियों का अपहरण करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, परिजनों से मांगी थी 2 करोड़ की फिरौती बागपत में पुलिसकर्मी ने साथियों के साथ साजिश करके शहर के दो व्यापारियों का 1 मार्च को अपहरण कर परिजनों से 2 करोड़ की फिरौती मांगी। जिसके बाद घबराकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों व्यापारी कंपनी के काम से नोयडा जा रहे थे। अपहरणकर्ताओं ने व्यापारियों अपहरण करके 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। अपहरणकर्ताओं में कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी शामिल थे। रविवार को बागपत पुलिस ने अपहरण कांड का खुलासा कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर व्यापारियों को सकुशल बरामद कर लिया। पढ़े पूरी खबर… आगरा में यूपी बोर्ड के 35 सेंटरों के CCTV बंद; बोर्ड ने पूछा रात में 3 बजे क्यों बंद थे कैमरे आगरा में यूपी बोर्ड परीक्षा के 35 सेंटरों पर रात में 3 बजे CCTV कैमरे क्यों बंद थे। इसका जवाब एक हफ्ते में दीजिए। प्रयागराज में बने कंट्रोल रूम की निगरानी में इन सेंटरों को नोटिस जारी किया गया है। बता दें बोर्ड परीक्षा के पहले दिन के एग्जाम के बाद बोर्ड मुख्यालय से संवेदनशील जिले आगरा के सेंटर चेक किए गए थे। पढ़िए पूरी खबर आगरा में तेज रफ्तार बाइकों में टक्कर, 5 की मौत: एक बाइक पर 4 लोग सवार थे, इमरजेंसी में हंगामा आगरा में शनिवार देर रात 2 बाइकों की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। देर रात एसएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी पर चीख पुकार मची रही। मरने वालों में एक ही परिवार के चार लोग बताए जा रहे हैं। हादसा आगरा-जगनेर मार्ग पर गहर्राकलां रोड पर हुआ। पुलिस ने बताया- सैंया के रहने वाले चार लोग भगवान दास (35), वकील (30), रामस्वरूप (28) और सोनू (25) रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गढ़मुक्खा गए थे। जबकि बुलेट पर करन और कन्हैया सवार थे, जो कागारौल के रहने वाले थे। पढ़िए पूरी खबर आगरा में चलती कार में लगी आग; ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, शार्ट सर्किट से हादसे का आशंका आगरा के एत्मादपुर में आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर चलती कार में आग लग गई। कार से आग की लपटें उठने पर कार ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। घटना एत्मादपुर आगरा फिरोजाबाद हाईवे की है। पढ़िए पूरी खबर BOI ऑफिसर को 14 दिन की न्यायिक कस्टडी:हरदोई में सीबीआई कोर्ट ने दी मंजूरी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुए थे शाहाबाद स्थित बैंक ऑफ इंडिया के लोन अधिकारी शोभित श्रीवास्तव को सीबीआई की विशेष अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। लोन अधिकारी को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत लोन मंजूर करने के एवज में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। पढ़िए पूरी खबर मथुरा में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म; चाचा ने घर में बुलाकर की गंदी हरकत, मां शादी समारोह में थी मथुरा के बलदेव कस्बे में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म किया। घटना शनिवार की है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसकी मां पड़ोस में चल रहे शादी समारोह में गई थी। आरोपी चाचा ने बच्ची को अपने घर बुलाया। उसने कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोती हुई अपनी मां के पास पहुंची। और मां को अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। पढ़िए पूरी खबर