कुमारधुबी नाले में मिला युवक का शव:रविवार से था लापता, पुलिस ने तीन दोस्तों को लिया हिरासत में

धनबाद में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के केएमसीएल स्थित नाले में पड़ी मिली। युवक घर से रविवार से ही लापता था। फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। इधर, मृतक के परिजनों ने युवक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी निवासी गौरव उर्फ चांदू बनर्जी के रूप में की गई। गौरव के गायब होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को भी दी थी। परिजनों ने उसके तीन साथियों के साथ घर से निकलने की बात कही थी। परिजन हैं आक्रोशित परिजनों के अनुसार, गौरव के घर वापस नहीं लौटने पर उसके दोस्तों से भी संपर्क भी नहीं हो पा रहा था। काफी खोजबीन के बाद भी जब गौरव का कुछ पता नहीं चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आक्रोशित परिजनों ने हिरासत में लिए गए तीनों युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए अविलंब सजा दिलवाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *