होली पर पुलिस ने 22 जगह बनाए फिक्स पिकेट:अधिकारियों समेत 325 जवान ड्यूटी पर तैनात; सादा वर्दी में भी रखेंगे नजर

बाड़मेर में आज होलिका दहन और कल धुलंड़ी पर्व मनाया जा रहा है। शहर में शांतिपूर्ण माहौल में लोग होली का त्योहार मना सकें, लोग सड़कों पर हुड़दंग न करें और अवैध नशा इधर से उधर न हो सके, इसको लेकर पुलिस अलर्ट है। कानून व्यवस्था संभालने के लिए बाड़मेर में एएसपी, डीएसपी और सीआई समेत 325 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। एसपी ने 22 स्थलों पर फिक्स पिकेट लगाए गए हैं। इस दौरान सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मी शहर भर में तैनात रहेंगे। होली पर्व सद्भाव से मनाया जाए, इसके लिए सीएलजी मीटिंग भी की है। डीएसपी रमेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली थाने में सीएलजी सदस्यों के साथ मीटिंग की। फिर सदस्यों ने पुलिस के अधिकारियों को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। 22 बनाए फिक्स पिकेट एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने होली पर्व को लेकर जिला मुख्यालय पर कुल 22 स्थानों पर फिक्स पिकेट लगाए गए हैं। 4 पुलिस मोबाइल, 3 रिजर्व बल, 2 हाईवे मोबाइल, ट्रैफिक व्यवस्था, वज्र वाहन भी तैनात रहेंगे। इसमें 2 एएसपी, 3 डीएसपी और अलग-अलग थानों के 5 थाना इंचार्ज लगाए गए हैं। 325 अधिकारी और जवान रहेंगे तैनात एसपी ने बताया- जिले में 325 अधिकारी और जवानों को होली पर्व को लेकर जिला मुख्यालय पर लगाया गया है। जिसमें 6 एसआई, 16 एएसआई, 37 हेड कॉन्स्टेबल, 181 कॉन्स्टेबल- महिला कॉन्स्टेबल, 75 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। इसके अलावा वृत स्तर पर अलग-अलग पुलिस को लगाया गया है। एसपी ने होली पर्व पर सुरक्षा और एतिहायत के तौर लगाए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *