फाजिल्का के कांशीराम कॉलोनी में गली में खड़े बाइक को साइड करने को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि इस दौरान दो गुटों में झगड़ा हुआ । जिसमें एक पक्ष के मां बेटा घायल हुए हैं । जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । हालांकि इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही है । जबकि डॉक्टर द्वारा इलाज करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी जा रही है ।जानकारी देते हुए प्रमोद कुमार ने बताया कि वह फाजिल्का के कांशीराम कालोनी के रहने वाले है । जहां गली के रहने वाले युवक कार पर आए और बाहर गली में खड़ा उनका बाइक साइड करने के लिए कहा ।
मामूली बात पर किया हमला वह अपना बाइक साइड करने गए तो कार ड्राइवर बेवजह कार के हॉर्न बजाता रहा । जिसपर उन्होंने कहा कि एक मिनट रुको बाइक साइड कर रहा हूं । इसी बात को लेकर ड्राइवर युवक ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दिया और बहस करने लगा । थोड़ी देर बाद वह अन्य लोगों के साथ मौके पर आए और उनपर हमला बोल दिया ।
धारदार हथियार से किया हमला जिसमें उनकी मां और भाई से धारदार हथियार से धावा बोलते हुए मारपीट की गई । जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । जहां उनका इलाज किया जा रहा है । उनका कहना है कि उक्त लोग पहले ही गली ने बुलेट के पटाखे बजा गली ने हुल्लड़बाजी करते है। जिससे मोहल्ले के लोग काफी परेशान । फिलहाल उनके द्वारा इस मामले में इंसाफ की मांग की जा रही है । मामले की जांच में जुटी पुलिस उधर डाक्टरों द्वारा घायल मां बेटे को अस्पताल में भर्ती करते हुए उनके इलाज शुरू कर दिया गया है । और मामले की सूचना पुलिस को दी जा रही है । जबकि पुलिस के मुताबिक मामले में एम एल आर थाना मोसूल होने के बाद जांच पड़ताल कर मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी ।


