फाजिल्का| मकान निर्माण और शहरी विकास विभाग द्वारा एनओसी के बिना प्लॉटों की रजिस्ट्रेशन की दी गई सुविधा की अंतिम तारीख को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। इसका स्वागत करते हुए फाजिल्का के विधायक नरेंद्र पाल सिंह सवना ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला जनता के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा और लोग इससे काफी लाभान्वित होंगे। इसके लिए उन्होंने मकान निर्माण और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां का भी धन्यवाद किया। विधायक ने बताया कि लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस सुविधा को 6 महीने तक बढ़ाया गया है। न्होंने कहा कि फाजिल्का के लोगों को भी इससे राहत मिलेगी।


