प्रतिभागी विभिन्न प्रकार की शारीरिक गतिविधियों में भाग लेंगे : डॉ. प्रियंका

हिंदू कॉलेज अमृतसर में राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग और शारीरिक शिक्षा विभाग ने नेशनल एजु ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से 30 दिवसीय फिटनेस चैलेंज की शुरूआत की। इस अवसर पर नवोदय विद्यालय के निदेशक एवं टीजीटी चरनजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में शारीरिक फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में फिटनेस को शामिल करना चाहिए। डॉ. प्रियंका महाजन, नोडल अधिकारी एवं एनएसएस समन्वयक (बालिका शाखा) ने चैलेंज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस चैलेंज में प्रतिभागी 30 दिनों तक विभिन्न प्रकार की शारीरिक गतिविधियों में भाग लेंगे। कॉलेज के निदेशक डॉ. राकेश जोशी, प्राचार्य संजय खन्ना, रजिस्ट्रार डॉ. विजय कुमार और उप रजिस्ट्रार रितु जेटली ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह चैलेंज छात्रों के लिए बहुत लाभदायक होगा। एनएसएस (लड़कों की शाखा) के समन्वयक डॉ. विशु मेहरा तथा शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष डॉ. रणजीत ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। चैलेंज भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत पंजीकृत नेशनल एजु ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *