कपूरथला के सुलतानपुर लोधी में किसानों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की है। जिसके चलते करीब 3 घंटे के लिए ट्रेनें रोकी गई। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जिला प्रधान सरवन सिंह बाउपुर की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया है। उन्होंनें शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया। सुल्तानपुर लोधी स्टेशन पर किसान करीब दोपहर 12 बजे से ट्रैक पर बैठ गए। किसानों के साथ महिलाएं भी झंडा लेकर ट्रैक पर डटी रहीं। रेलवे ट्रैक जाम होने की वजह से फ़िरोज़पुर से जालंधर ट्रेक पर ट्रेन रोकी गई है। मौके पर ये किसान नेता रहे मौजूद इस मौके पर कुलदीप सिंह, परमजीत सिंह डल्ला, बलविंदर सिंह, हाकम सिंह, मनजीत कौर, सर्बजीत कौर, सुखजीत सिंह, वीर सिंह, शेर सिंह महिवाल, हरबंस कौर, मलकीत सिंह, मुख्तियार सिंह, अमर सिंह, चरणजीत बिजली बोर्ड, भजन सिंह, गुरमेल सिंह आदि मौके पर मौजूद थे।


