शंभू बॉर्डर जाएगा किसान रणजोध का शव:सरपंच बोले- डल्लेवाल का दर्द नहीं देख सका, परिवार ने मांगी सरकारी नौकरी

शंभू बॉर्डर पर सल्फास निगलने वाले खन्ना के किसान रणजोध सिंह की मौत के बाद परिवार और गांव ने सरकार से मदद की मांग की। पंजाब सरकार से नौकरी और आर्थिक मदद की मांग की गई है। परिवार ने किसान जत्थेबंदियों से भी परिवार का साथ देने की अपील की। किसानों की मांगें पूरी करे सरकार रणजोध सिंह के चचेरे भाई कमलदीप सिंह ने कहा कि पहले भी दिल्ली मोर्चे में रणजोध सिंह ने पूरा साथ दिया। पंजाब की किसानी को बचाने का जज्बा उसमें था। 6 दिसंबर को रणजोध घर से शंभू गया था। 14 दिसंबर को सल्फास निगलने की घटना हुई। कमलदीप ने कहा कि लंबे समय से किसानी आंदोलन चल रहा है। पंजाब की किसानी और जवानी बर्बाद हो रही है। केंद्र सरकार को एमएसपी लागू करनी चाहिए। मंडियों का निजीकरण बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रणजोध के परिवार में एक सरकारी नौकरी मिले। बाकी परिवार की आर्थिक मदद की जाए। बापू डल्लेवाल का दर्द देख नहीं हुआ गांव रतनहेड़ी के सरपंच अमरजीत सिंह ने कहा कि जब 14 दिसंबर को उन्हें खबर मिली थी कि रणजोध सिंह ने सल्फास निगल ली है। जब वे पटियाला में गए तो वहां पता चला कि रणजोध से बापू डल्लेवाल का दर्द देख नहीं हुआ और उसने सल्फास निगल ली। आज उनकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सरकार को परिवार के एक सदस्य को नौकरी देनी चाहिए। जो कर्ज है वो माफ होना चाहिए। सरपंच ने बताया कि किसान जत्थेबंदियों की तरफ से पहले रणजोध सिंह का शव शंभू बॉर्डर ले जाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। उसके बाद शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *