पंजाब में आज बारिश की संभावना:4 जिलों में ओरेंज, 9 में यलो अलर्ट जारी; तेज हवाएं चलेंगी, ओलावृष्टि भी हो सकती है

पंजाब में आज फिर बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं। मौसम विभाग ने राज्य में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की भी संभावनाएं बन रही हैं। वहीं, बीते समय में हुई बारिश के बाद राज्य में हालात बेहतर हुए हैं। 1 जनवरी 2025 से लेकर 2 जनवरी तक राज्य में 2.3 एमएम बारिश होती है, लेकिन अभी 5.3 एमएम, यानी कि 130 फीसदी अधिक बारिश राज्य में हो चुकी है। राज्य में आज खिली धूप के बाद औसत अधिकतम तापमान में 0.6°C की वृद्धि हुई है, लेकिन यह सामान्य के करीब ही है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.6°C भटिंडा में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अब राज्य के तापमान में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिलेगी, जो 2 डिग्री तक हो सकती है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ का असर होने के बाद तापमान दोबारा 2 से 3 डिग्री तक की कमी भी आएगी। जानें कहां-कहां बारिश का अलर्ट जारी आज पंजाब के 4 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और संगरूर में बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, नवांशहर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी है। ओलावृष्टि से फसलों को पहुंचेगा नुकसान बीती बारिश के बीच पंजाब के अमृतसर और पटियाला में ओलावृष्टि हुई थी। जिसके बाद फसलों को भारी नुकसान हुआ। किसानों का कहना है कि अब अगर दोबारा ओलावृष्टि होती है तो उसका नुकसान फसलों को होगा। वहीं, अगर बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलती हैं तो उसका भी नुकसान फसलों पर होगा और झाड़ कम निकलेगा, जिससे किसानों को ही नुकसान होने वाला है। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 6 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 10 से 23.1 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 9.8 से 25.5 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे। तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 11 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 11 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *