लुधियाना में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान:3 घंटे तक रुकी रही दर्जनों ट्रेन, यात्री बोले- 4 घंटे लेट से चल रही

किसान संगठनों ने बुधवार को पंजाब में 3 घंटे तक रेलवे ट्रैक जाम करने के ऐलान के बाद लुधियाना रेलवे स्टेशन पर दर्जनों ट्रेन रुकी रही। जो 3 बजे के बाद रवाना हुई। वहीं कई ट्रेनों के रूट भी बदले गए। ट्रेनें लेट होने के बाद आम लोगों को कई परेशानियों का सामान करना पड़ा। किसान संगठनों के रेलवे ट्रैक पर धरना देने के बाद 12 बजे से ही ट्रेनों को लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। हालांकि ट्रेन में बैठे यात्री बच्चों समेत परेशान होते रहे। ये ट्रेन रुकी रही 3 घंटे तक
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर जम्मू तवी-अमृतसर, शान-एं-पंजाब, चेन्नई-अमृतसर, फिरोजपुर, दिल्ली समेत दर्जनों ट्रेन रेलवे स्टेशन पर ही रुकी रही, जिन्हें 3 बजे के बाद ही रवाना किया गया। अपने परिवार समेत कटरा वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे राम चंदर ने बताया कि हमने कटरा जाना है। स्टेशन आकर पता चला की ट्रेन 4 घंटे लेट है। वहीं चंडीगढ़ जाने वाले राज कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ में शाम को जरूरी मीटिंग है। लेकिन ट्रेन लेट होने के कारण उसे मीटिंग कैंसिल करनी पडेगी। स्टेशन पर बैठे मनोज कुमार, हंसराज, रानी कौर, बलदेव सिंह, हाक्म सिंह ने कहा कि कभी हाईवे जाम होते हैं तो कभी ट्रेनें रोकी जा रही है। पंजाब के लोग रोजाना परेशान हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को भी चाहिए की वह अपनी बात सरकार तक जरूर रखें, लेकिन आम लोगों को परेशान न करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *