पुष्कर आए इजरायली पर्यटकों को सता रही अपनों की चिंता:बुजुर्ग फोन कर पूछ रहे बच्चों का हाल, बोले- ये समय हमारे लिए आसान नहीं

तीन दिन से इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग चल रही है। सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने भी पलटवार तेज कर दिया है। ऐसे में राजस्थान के पुष्कर में पारंपरिक त्योहार ‘पूरीम’ मनाने आए इजरायली नागरिक अपने परिवार और रिश्तेदारों को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं। कई सैलानी फोन पर अपने परिजनों से बात कर उनका हाल-चाल पूछ रहें हैं। पुष्कर आए पर्यटक ईगल, जो इजरायली के किबुत्ज में रहते हैं। ईगल ने भावुक होकर बताया- मेरे पांच बच्चे और 14 पोते-पोतियां वहां हैं। युद्ध की खबर मिलने के बाद मैं हर एक घंटे में उनसे बात करता हूं कि वे सुरक्षित हैं या नहीं। यह समय हमारे लिए आसान नहीं है। इजरायल के हाइफा में रह रहे परिवार की चिंता वहीं, इजरायल की पर्यटक निक्की, जो पिछले 24 वर्षों से भारत आ रही हैं। निक्की विदेशी महिलाओं के ग्रुप को राजस्थान भ्रमण पर लाती हैं। उन्होंने कहा- मेरा परिवार हाइफा में रहता है। 28 तारीख को हमें न्यूज में यूद्ध के बारे में पता चला। परिवार को लेकर टेंशन हो रही है। यहां इंडिया में लोग हमें सद्भावना दे रहे हैं। जिससे थोड़ी हिम्मत बंधी है। युद्ध की स्थिति क्या होगा कुछ पता नहीं चल रहा। प्रयटकों ने की अमन-शांति की प्रार्थना अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई छिड़ने के बाद पुष्कर आए पर्यटकों ने रविवार शाम अमन-शांति के लिए प्रार्थना भी की। इजराइली पर्यटक माइक ने कहा- इंडिया बहुत खूबसूरत देश है। मैं यहां होली मनाने को लेकर बेहद उत्साहित था। लेकिन युद्ध के बारे पता चलने पर मुझे अपनों की चिंता हो रही है। वहां हालात कठिन हैं, लेकिन हम शांति की प्रार्थना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि बहुत जल्द सब कुछ ठीक हो जाएगा। फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण पर्यटकों में कमी इधर, पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग भी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पुष्कर के सीनियर टूरिस्ट गाइड गिरिराज पाराशर ने बताया, “मिडिल ईस्ट में तनाव और फ्लाइटों की कैंसिलेशन के कारण इस बार विदेशी पर्यटकों की संख्या कुछ कम रही है। कई नियमित क्लाइंट्स की बुकिंग रद्द हुई है। वहीं, होली को लेकर पुष्कर में काफी उत्साह है, करीब दो हजार से ज्यादा विदेशी सैलानी पुष्कर पहुंच चुके हैं। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच भारतीय और विदेशी सैलानी एक-दूसरे को रंग लगाकर उत्सव का आनंद ले रहे हैं।
ईरान-ईजरायल तनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें: दुबई में फंसे डीग के ज्योतिषी, एयरपोर्ट से होटल भेजा:भाई ने वीडियो कॉल से की बात, सुरक्षित घर लौटने का इंतजार अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच डीग जिले के नगर इलाके के रहने वाले एक ज्योतिषी दुबई में फंसे हुए हैं। परिवार के लोग उनसे लगातार संपर्क में हैं और उनके सुरक्षित लौटने की कामना कर रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *