कपूरथला में नाबालिग लड़की लापता:पिता ने लगाया शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप, FIR दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

कपूरथला जिले के गांव खानपुर से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने एक अज्ञात युवक पर शादी का झांसा देकर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना भुलत्थ में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव खानपुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी कमल (काल्पनिक नाम) की जन्म तिथि 18 जून 2011 है। उसने आरोप लगाया कि एक अज्ञात युवक उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर कहीं भगा ले गया है। परिजनों द्वारा तलाश के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। लड़की की तलाश में जुटी पुलिस जांच अधिकारी एएसआई शाम सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। नाबालिग लड़की और आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को जल्द ही आरोपी को पकड़ने का भरोसा दिलाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *