इमेज रीइंवेंट:‘गन मास्टर G9’ में दिखेगा इमरान का सोलो एक्शन अवतार, ‘जन्नत 3’ पर भी काम शुरू

बॉलीवुड में अपनी इमेज को लगातार रीइंवेंट कर रहे इमरान हाशमी इन दिनों फिल्म ‘गन मास्टर G9’ को लेकर सुर्खियों में हैं। बोरीवली में चल रही शूटिंग के बीच फिल्म का माहौल सिर्फ एक्शन और स्टाइल तक सीमित नहीं है, बल्कि सेट पर अपनाई गई एक खास परंपरा ने इंडस्ट्री का ध्यान खींचा है। ट्रेड सूत्रों का कहना है कि 2027 इमरान के करियर का सबसे व्यस्त और अहम साल साबित हो सकता है, जब वे कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों के सामने होंगे। जेनिलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी अहम रोल में दिखेंगे निर्देशक आदित्य दत्त ने सेट पर सर्वधर्म प्रार्थना की परंपरा शुरू की है। इस पर उन्होंने कहा, “मेरी पहली फिल्म से ही सेट पर दिन की शुरुआत गणेश आरती से होती थी, लेकिन 2013 में ‘टेबल नंबर 21′ के दौरान विचार आया कि क्यों न अन्य धर्मों की प्रार्थनाओं को भी शामिल किया जाए।’ इस फिल्म में जेनिलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी अहम रोल में हैं। YRF के स्पाई यूनिवर्स में हो सकती है ‘आतिश’ की वापसी इमरान ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी इमेज में जो बदलाव किया है, उसका बड़ा फल उन्हें 2027 में मिलने जा रहा है। अगले साल इमरान न केवल सोलो लीड बल्कि बड़ी फ्रेंचाइज फिल्मों का भी हिस्सा होंगे। सूत्रों के अनुसार, यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में इमरान के ‘आतिश’ किरदार को मिली प्रतिक्रिया के बाद एक स्टैंडअलोन डार्क थ्रिलर पर विचार चल रहा है। ‘टाइगर 3’ में उनके नेगेटिव रोल को दर्शकों ने सराहा था, जिसके बाद इस किरदार की बैकस्टोरी पर काम की चर्चा है। ‘जन्नत 3’ और ‘मर्डर 4’ के भी बनने की है तगड़ी सुगबुगाहट वहीं इमरान की हिट फ्रेंचाइज ‘जन्नत’ के तीसरे भाग पर पेपर वर्क शुरू होने की खबर है, जिसमें इमरान एक बार फिर ‘अर्जुन दीक्षित’ के रूप में लौट सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि इस बार कहानी सट्टेबाजी की दुनिया के नए और आधुनिक डिजिटल स्वरूप (क्रिप्टो/डार्क वेब) पर आधारित होगी। वहीं महेश भट्ट के साथ ‘मर्डर’ फ्रेंचाइज को आगे बढ़ाने की भी चर्चा है। 2027 के अंत तक “मर्डर 4′ के जरिए इमरान अपनी पुरानी जड़ों की ओर लौट सकते हैं। इमरान एक ओटीटी पर मिलिट्री एक्शन सीरीज में भी दिखेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *