दाढ़ी| ग्राम अमचो में ग्रामीणों की सहयोग से वर्ष 2014 में 2 मार्च को मां महामाया देवी की नवनिर्मित मंदिर बना कर विधि विधान से तीन दिवसीय कार्यक्रम रखकर स्थापना की गई थी। तब से लेकर लगातार प्रत्येक वर्ष 2 मार्च को देवी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिर की देखरेख करने वाले महेश ध्रुवे ने बताया कि इस परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी मंदिर में पूजा-अर्चना की।


