दाढ़ी| ग्राम कठौतिया स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया। झांकी का प्रदर्शन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। संकुल कठौतिया के सभी शिक्षकों को आमंत्रित किया गया। मुख्य अतिथि सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी गजानन सिंह ठाकुर रहे। जिला पंचायत सदस्य अंजलि नंदराम गंधर्व, सरपंच राजाराम चंद्राकर, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य अशोक कुमार गंधर्व, सरपंच गोविंद वैष्णव, पूर्व सरपंच सुजीत पटेल शामिल हुए। नवनिर्वाचित सरपंच ने कार्यक्रम की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया। दिनेश मिश्रा, राधेश्याम विश्वकर्मा, मनोज शर्मा, रामनारायण साहू, कपिल पटेल, पुष्पराज साहू, नूतन साहू, गौतम साहू, बलराम चंद्राकर, दिलीप यादव, दुर्गा प्रसाद साहू, दीपक साहू आदि मौजूद थे।


