अरब देशों में फंसे लोगों के लिए सरकार आई आगे:स्पेशल हेल्पलाइन नंबर और व्हटासएसप नंबर जारी, विदेश मंत्रालय के संपर्क में

इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्व से अरब देशों में रहने वाले कई पंजाबी परिवार आफत में आ गए है। ऐसे लोगों को पंजाब सरकार आगे आई है। सरकार ने अपना कंट्रोल रूम गठित किया है। कंट्रोल रूम में लैंड लाइन से लेकर व्हाटसएसप नंबर जारी किया है। जहां पर संपर्क कर वह अपने परिवारो की मदद कर पाएंगे। यह जानकाीर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दी। उन्होंने इस संबंधी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर की है। वहीं, सरकार ने यह आकड़े जुटाने में लगी है कि अपने कितने लोग वहां पर फंसे हुए है। विदेश मंत्रालय से किया संपर्क सीएम ने अपनी पोस्ट में लिख है कि अरब देशों में जारी संघर्ष के कारण वहां रह रहे कई पंजाबी परिवार मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं। ऐसे में पंजाब सरकार की NRI विंग ने मदद के लिए अपने कंट्रोल रूम नंबर जारी किए हैं। यदि कोई व्यक्ति स्वयं या उसके परिवार का सदस्य इन देशों में फंसा हुआ है, तो वह तुरंत संपर्क करे। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि वे विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में हैं और जरूरतमंद लोगों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। NRI विंग पंजाब – 24×7 कंट्रोल रूम
☎️ 0172-2260042
☎️ 0172-2260043
📱 व्हाट्सएप: +91 94787 79112 जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *