भास्कर न्यूज | संबलपुर ग्राम पंचायत बुंदेला की नवनिर्वाचित सरपंच बिजेश्वरी शत्रुहन राजपूत ने गांव में आभार रैली निकाली। इस मौके पर ग्रामीणों ने फूल, माला और गुलाल से उनका स्वागत किया। बिजेश्वरी राजपूत ने कहा कि यह जीत ग्रामीणों के आशीर्वाद से मिली है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गांव में किसी को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। सभी को शासकीय योजना का पूरा लाभ मिलेगा। इस मौके पर केदार यादव, विजय राजपूत, रामेश्वर राजपूत, मुचकुंद राजपूत, काजल राजपूत, धन्नु राजपूत, लक्ष्मण राजपूत, मुकेश राजपूत, चेतन राजपूत समेत ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


