अबोहर पुलिस ने हुल्लड़बाजों की छित्तर परेड की:थाना प्रभारी की चेतावनी- होली पर हुड़दंग किया तो थाने में कटेगी रात

होली के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अबोहर पुलिस ने अभी से सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में थाना नंबर 2 की पुलिस ने शुक्रवार, 2 मार्च को शहर के कॉलेज रोड पर नाकेबंदी कर हुड़दंगियों पर शिकंजा कसा। थाना प्रभारी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को होली के दिन घरों में ही रखें और उन्हें अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने शहरवासियों से होली का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। वाहनों के काटे चालान बेवजह घूमने वालों से पूछताछ नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के चालान काटे और कॉलेज रोड पर बेवजह घूम रहे युवकों को रोककर पूछताछ की। कई युवकों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया। थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई असामाजिक तत्वों को पहले से ही संदेश देने के लिए की गई है, ताकि होली के दिन किसी प्रकार की हुड़दंगबाजी न हो। हुड़दंगियों को दी चेतावनी उन्होंने हुल्लड़बाजों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी युवक होली के दिन महिलाओं या युवतियों से छेड़छाड़ करते या जबरन रंग लगाते पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसे दिनभर थाने में बैठाया जाएगा। शरारतीतत्वों की डायल 112 पर दें सूचना पुलिस ने यह भी कहा है कि यदि शहर में कहीं भी होली के नाम पर हुड़दंग या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाने या हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *